श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल की मनियारस्यूं पट्टी के ग्राम सुराल गांव में शहीद मनीष पटवाल शौर्य चक्र विजेता की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण यज्ञ कथा के चर्तुथ दिवस पर बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भारी संख्या में श्रोता पहुंचे। श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
कथा वाचक आचार्य मनोज थपलियाल ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। श्री थपलियाल ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। कथा श्रवण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि हम सभी देवताओं में आस्था रखते है, पुनर्जन्म में विश्वास रखते है। हम जल, थल, गगन, वृक्षों को पूजते है। उन्होंने व्यासपीठ के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं से निवेदन किया कि आजकल वृक्ष रोपण कार्यकम चल रहा है, मां के नाम पर एक वृक्ष जरूर लगाएं, ताकि हमारा सनातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण हो सके। इस दौरान कथा वाचक आचार्य मनोज थपलियाल ने कथा श्रवण करने आए सभी विशेष अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार धार्मिक आयोजनों में जनप्रतिनिधि का आगमन पर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलती हैं। इस अवसर पर द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासक महेंद्र सिंह राणा, पंडित महेश जुयाल, दीपक जोशी, अनूप जुगराण, लखीराम डबराल, अनूप थपलियाल, आशुतोष रावत, श्रीमती शांति देवी, जगमोहन पटवाल, उत्तम पटवाल, ममता नयाल, अशोक नयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *