चिंता एवं तनाव के प्रबंधन के लिए मर्म चिकित्सा महत्वपूर्ण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के योग विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. अरूण कुमार ने साइंटिफिक एप्रोच ऑफ मर्म थेरेपी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मर्म चिकित्सा के विभिन्न व्यावहारिक पक्षों पर अपनी बात रखते हुए गाय के महत्व एवं गो उत्पादों से की जाने वाली चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने अदीपती मर्म, इंद्रवस्ती मर्म, आड़ी मर्म, उर्वी मर्म, स्थापनी मर्म आदि के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने सर दर्द, नेत्र रोग, चिंता एवं तनाव के प्रबंधन के लिए मर्म चिकित्सा को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर योग विभाग से संयोजक के रूप में योग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत, समन्वयक के रूप में डॉ. घनश्याम सिंह ठाकुर, डॉ. चिंताहरण बेताल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. किरण वर्मा एवं डॉ. विनोद नौटियाल, अर्चना भट्ट, जयराम कुशवाहा, लक्ष्मीकांत नागर, वत्सला थपलियाल, शिव प्रसाद नौटियाल, ईशान चौहान, प्रेरणा त्यागी, मीनाक्षी सराफ, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *