जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घंडियाल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष गुसाईं के स्थानान्तरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
बता दें कि चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष गुसाईं विगत डेढ़ दशक से स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घंडियाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. गुसाई बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा मानसिक रोग विशेषज्ञ भी थे। उनका मरीजों और जनप्रतिनिधियों के साथ बहुत मधुर और कुशल व्यवहार से प्रभावित थे। विगत वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में एक स्थान पर इतनी लंबी सेवाएं देने के लिए उन्हें विभिन्न समाजिक संगठनों से सम्मानित भी किया गया। क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी जगमोहन डांगी ने बताया कि श्री गुसाईं के कार्यकाल में विकासखंड कल्जीखाल में मानसिक, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत सुविधा मिल जाती थी। स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घंडियाल में अस्पताल कर्मियों एवं चिकित्सकों और सेंटरों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी ने उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घंडियाल डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. निधि चौहान सहित अन्य डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।