शराब पीकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, 15 व्यक्तियों पर कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मिशन मर्यादा के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 15 व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान कर अशांति फैलाने, सामाजिक मर्यादा भंग करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मिशन मर्यादा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग एवं अव्यवस्था फैला रहे 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *