दार्चुला में भीषण हिमस्खलन; पांच लोगों के फंसने की पुलिस ने की पुष्टि, दो को बचाया गया

Spread the love

काठमांडू, एजेंसी। पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिले में मंगलवार भीषण हिमस्खलन हुआ। इस हिमस्खलन में पांच लोगों के दबे होने की पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा ने बताया कि ये लोग यार्सागुम्बा (कीड़ाजड़ी) इकट्ठा करने गए थे। जिसके बाद अचानक हुए हिमस्खलन में वहीं दब गए। उन्होंने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौके पर तैनात है।
वहीं, दार्चुला जिले के उप मुख्य जिला अधिकारी प्रदीपसिंह धामी ने फंसे लोगों के बारे में बताया कि सुदूर पश्चिम नेपाल के दार्चुला जिले में हिमस्खलन में दबे लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। पांच लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। लापता लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दो लोगों को साइट से बचा लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति भी अच्छी नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले पता चला था कि हिमस्खलन में फंसने वालों की संख्या आठ है।
गौरतलब है कि कीड़ाजड़ी एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि होती है, जो समुद्र तल से 3800 मीटर ऊपर नेपाल और तिब्बत के हिमालय पर पाई जाती है। यह भूरे रंग का होता है तथा यह 2 ईंच लम्बा होता है। इसका स्वाद मीठा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *