18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। वहीं, दूसरी तरफ बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। राहत की बात ये है कि बुधवार को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग गुरुवार को बारिश की एक्टिविटी कम होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई (गुरुवार) को पहाड़ों मे बारिश की रफ्तार कम रहेगी। लेकिन प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावनाएं बनी हुई है। वहीं, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के एक दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 और 16 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी काफी कम रहेगी। वहीं, 17 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक्टिव मनसून कंडीशन देखने को मिल सकता है।
बारिश से जलभराव समस्या: बुधवार को देहरादून में मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। बारिश के कारण लैंसडाउन चौक, सेंट थमस स्कूल के निकट बुद्घा चौक में जलभराव की स्थिति रही। इस कारण स्कूली छात्र छात्राओं और लोगों को भारी परेशानियां हुई। सेंट थमस स्कूल के सामने की सड़क पर जलभराव होने के साथ ही आवाजाही प्रभावित रही। देहरादून में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *