भारी बारिश से खुटानी-धारी मुख्य राज मार्ग बंद

Spread the love

नैनीताल। भारी बारिश के चलते खुटानी-धारी मुख्य राज मार्ग विनायक के समीप मलबा आने से बंद है। मार्ग सोमवार की दोपहर एक बजे से बंद है। मलवा हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गयी हैं पर लगातार बारिश से ऊपर पहाड़ी से काफी मलवा आना व पानी का तेज बहाव जारी है। सड़क बंद होने से पदमपुरी, धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, ओखलकांडा समेत पहाड़ का संपर्क हल्द्वानी से कटा हुआ है। लोनिवि अपर सहायक अभियंता तनुजा राणा ने बताया कि दो जेसीबी से लगातार मलुवा हटाकर मार्ग को पूरी तरह खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ऊपर से मलवा आना जारी है। इधर, भीमताल-जंगलिया गांव मार्ग के सेला में मलवा आने से जंगलियागांव, बूढ़ाधुरा, बानना व मलूवाताल के ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। क्षेत्र के वाहनों का आवागमन बन्द हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *