10सितंबर तक जनपद में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

पिथौरागढ़ । मौसम विभाग ने 10सितंबर तक प्रदेश के कई पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 7को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। 8को भी इन तीनों जनपदों में भारी बारिश की आशंका जताई गयी है। 9 व 10 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश की संभावना प्रकट की गई है।डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों से इस अवधि में सजगता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी तरह की लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए सक्रियता से काम किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *