केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकाप्टर हुआ अनियंत्रित

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसीं। केदारनाथ हेलीपैड पर निजी विमानन कंपनी के एक हेलीकाप्टर की अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग हुई थी। भले ही 31 मई को हुई इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ था लेकिन नागर विमानन महा निदेशालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया है। डीजीसीए ने ऐसे परिचालनों के लिए संयुक्त एसओपी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि लापरवाही पर आपरेटरों और जिम्मेदार संचालन कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नागर विमानन महा निदेशालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे परिचालनों के लिए जारी संयुक्तैव्च् के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए सभी आपरेटरों को एक परिचालन सलाह जारी की जा रही है। अब घटना के जिम्मेदार आपरेटर और संचालन कर्मियों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि उक्घ्त घटना की जांच की जा रही है। इन परिचालनों के लिए जारी संयुक्त एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए सभी आपरेटरों को एक परिचालन सलाह भी जारी की गई है। इन परिचालनों पर सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्पाट चेक की भी योजना है।
इस बीच स्पाइसजेट के मुताबिक डीजीसीए ने कहा है कि 90 प्रतिबंधित पायलटों को फिर से प्रशिक्षण से गुजरना होगा। डीजीसीए ने हाल ही में पायलटों को कथित तौर पर दोषपूर्ण सिमुलेटर पर प्रशिक्षण देने के लिए विमानन कंपनी पर जुर्माना लगाया था। क्ळब्। ने 90 स्पाइसजेट पायलटों को बोइंग 737 मैक्स विमान के संचालन से रोक दिया था। क्ळब्। के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि इन पायलटों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। उन्हें मैक्स की उड़ान के लिए फिर से प्रशिक्षित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *