हैलीकॉप्टर की आपात स्थिति में कराई लैंडिंग, तमिलनाडू के थे 6 यात्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : शुक्रवार को क्रिटन एविएशन कंपनी की हैली सेवा में तकनीकी खराबी के कारण हैलीकॉप्टर की आपातकालीन लैडिंग कराई गई। हैलीकॉप्टर में तमिलनाडू के 6 यात्री थे। जो सकुशल है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार प्रात: 7 बजे क्रिटन एविएशन कंपनी का हैली जो शेरसी से 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें तकनीकी खराबी के कारण हैलीकॉप्टर को केदारनाथ हैलीपैड़ से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पायलट कै0 कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हैली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया। वर्तमान में उक्त हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी एवं घटना की जांच डीजीसीए द्वारा की जा रही है। उक्त जांच पूर्ण होने के उपरांत ही उक्त एविएशन कंपनी द्वारा केदारघाटी में उड़ान प्रारंभ की जा सकेगी। उक्त हैली कंपनी में जिन भी यात्रियों ने अपने टिकट बुक कराए हैं उनको यथासंभव अन्य हैली कंपनियों के माध्यम से उड़ान की व्यवस्था कराई जा रही है। उक्त हैली में यात्रा करने वाले तमिलनाडू के थे, जिसमं शिवाजी, उल्लू बैंकट चलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति, मयूर बाघवानी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *