आपदा से निपटने के लिए धारचूला में तैनात रहेगा हेलीकप्टर

Spread the love

पिथौरागढ़। मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए धारचूला में मंगलवार से एक हेलीकप्टर तैनात किया जाएगा। आपदा को लेकर पहले ही 37 सदस्यीय एनडीआरएफ की एक बटालियन की तैनाती हो चुकी है। सीमांत में मानसून सीजन के दौरान प्रातिक आपदाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिसमें बादल फटने,भूस्खलन की घटनाएं आम हैं। भूस्खलन के चलते सड़कें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सडकें बंद होने की स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए आज से धारचूला में हेलीकप्टर की तैनाती की जाएगी। डीएम ड़आशीष कुमार चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तीन माह काफी महत्वपूर्ण हैं। रिस्पांस टाइम को कम करने व आपदा की स्थिति से निपटने के लिए युकाडा से हेलीकप्टर के लिए वार्ता की गई थी। हेलीकप्टर के लिए टेंडर प्रकिया पूर्ण हो चुकी है, आज से धारचूला में हेलीकप्टर की तैनाती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *