उत्पादों को बाजार मुहैया कराने में मदद करें

Spread the love

चम्पावत। गन्ना विकास एवं कौशल विकास सचिव विजय कुमार यादव ने किसानों के उत्पादों को बाजार मुहैया कराने में मदद करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने जगह-जगह आउट लाइन बनाने को कहा। सचिव ने यह निर्देश स्याला गांव में लगाई रात्रि चौपाल में दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। शुक्रवार रात सचिव यादव ने तल्लापाल बिलौना के स्याला गांव में रात्रि चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने उनके समक्ष कई समस्याएं रखीं। उन्होंने क्षेत्र में लिफ्ट पेयजल योजना की क्षमता, पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने और हैंडपंप लगाने की मांग की। उन्होंने बीडीसी सदस्य दीपा जोशी से जौल में पानी की आपूर्ति सुबह-शाम करवाने को कहा। सूखीढांग-श्यामलाताल सड़क में पेंच वर्क ठीक से नहीं करने की शिकायत की। श्यामलाताल-बंधाताल एक किमी सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने जीआईसी सूखीढांग में शिक्षकों की तैनाती, संपर्क मार्ग बनाने, नालों से हो रहे भूस्खलन को रोकने, नए राशन कार्ड बनाने, जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के उपाय करने की मांग की। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सचिव ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। यहां स्याला के प्रधान जगदीश कुमार, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीएमओ ड़केके अग्रवाल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, एपीडी विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएओ गोपाल सिंह भंडारी, डीएचओ टीएन पांडेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *