जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखड द्वारीखाल क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज खैरासैण में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शिक्षा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आने पर कक्षा 11 की छात्रा सुहाना को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. विजेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, बच्चों के चारित्रिक विकास, नैतिक विकास एवं आगामी जीवन हेतु विभिन्न कोर्सों से सम्बंधित जानकारी दी। अनीता रावत ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जयदेव पंत ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि मोहन ने छात्र-छात्राओं को अच्छे नागरिक बनकर राष्ट निर्माण में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण उसके नागरिकों की अहम भूमिका होती है। यदि नागरिक राष्ट्र के विकास के लिए प्रयत्नशील नहीं हैं तो वह राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। राष्ट्र को शिखर पर ले जाने का उत्तरदायित्व नागरिकों पर ही है। कार्यक्रम में कीर्ति नेगी, तनवी जुगरान, सुधीर कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।