एनएसयूआई और यूकां ने जारी किए हेल्प नंबर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
मुख्यालय पौड़ी में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कोरोना माहामारी के इस दौर में प्रशासन के साथ मिलकर हर जरुरतमंद की मदद करेगी। इसके लिए 12 कार्यकर्ताओं के मोबाइल हेल्पनंबर भी जारी किए गए हैं।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी और एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को सभी कार्यकर्ताओं के हेल्पनंबर सौंप दिए गए हैं। मुख्यालय में खून की आवश्यकता से लेकर महामारी के दौर में कोई भी सहायता चाहिए वह इन नंबरों पर बातकर सहायता ले सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर इस महामारी का सामूहिक रुप से मुकाबला किया जाएगा। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की हेल्प टीम में दीपक नौटियाल, आकाश रावत, गोपाल नेगी, मुकुल पंवार, अयाज, अंकित सुंदरियाल, नवीन जुगरान, पारस, पवन, अमन आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *