कोविड़ में माता-पिता को खोने वालों की सरकार करेगी मदद

Spread the love

7 नवंबर को किया जायेगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशन में कोविड़-19 के दौरान अपने स्वजनों को खोने वाले बच्चों की मदद प्रदेश सरकार करेगी। योजना के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए सात नवंबर को जागरूकता शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी सिकंद कुमार त्यागी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मा. जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपने स्तर से जिला अस्पताल, पी.एच.सी. सेन्टरों, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना के तहत कार्यरत टीमों व बाल कल्याण योजनाओं से संबंधित अधिकारीगण, जिला समाज कल्याण अधिकारी को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सम्बंधित बच्चों तथा उनके परिजनों को लाभ दिये जाने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *