असहाय व गरीब परिवारों को बांटे कंबल

Spread the love

आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट व उत्तराखण्ड लोक साहित्य सांस्कृतिक मंच की ओर से किया गया आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट व उत्तराखण्ड लोक साहित्य सांस्कृतिक मंच कोटद्वार की ओर से गरीब, असहाय व विकलांग जनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सदस्यों ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं से भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झण्डी चौड़ में कंबल वितरित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 50 गरीबों परिवारों को ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरित किये जा रहे हैं। कहा कि कंबल पीएल खंतवाल के पुत्र ने ट्रस्ट को दिए थे। खंतवाल के पुत्र वर्तमान में बैंक में चीफ मैनेजर के पद तैनात हैं। कहा कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष सर्दियों में गरीब, विकलागों में कंबल वितरित किये जाते हैं, जिससे की उनका ठंड से बचाव हो सके। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जिस तरह से समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ट्रस्ट के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। श्री विश्वकर्मा उत्थान समिति के संरक्षक अजय पाल शाह की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाद संस्था के संरक्षक लोकेश नवानी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश थपलियाल, विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल, पूर्व प्रबंधक एसबीआई कोटद्वार सुरेंद्र लाल आर्य, पार्षद सुखपाल शाह, गणेश जोशी, जनार्दन बुड्ढा कोटी, रिपुदमन सिंह बिष्ट, पंडित चंद्रमोहन, बलवीर सिंह रुमेला, राजेंद्र सिंह चौहान, चंद्रपाल शाह, शूरवीर सिंह खेतवाल, परशुराम, नामित पार्षद मंजू रावत, पुष्पा शाह, पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी, अध्यक्ष विशंभर, बचन सिंह गुसाईं, हरि सिंह रावत, सुरेश चंद, शैल शिल्पी विकास संगठन के अध्यक्ष शिवकुमार, संयोजक विकास कुमार आर्य, कार्यक्रम का संचालन कैप्टन पीएल खंतवाल ने किया
फोटो:1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *