हेमचंद्र पंवार बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर लिया गया है। इस संबध में महाविद्यालय सभागार में गुरूवार को आयोजित शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक में आम सहमति से हेमचंद्र पंवार को संघ का अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों में महाविद्यालय प्राचार्य डा. जानकी पंवार को संरक्षक, जयदेव को उपाध्यक्ष, भगवत सिंह रावत को सचिव, मनोज कुमार अग्रवाल को उपमंत्री और मुस्तकीम अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि डा. मानसी वत्स, डा. रोशनी असवाल और डा. मोहन कुकरेती को संघ का सदस्य चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *