उत्तराखंड

मुनस्यारी के हेमराज ने 6400 मीटर ऊंची कांग यात्से चोटी पर फहराया तिरंगा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जिले के मुनस्यारी निवासी पर्वतारोही हेमराज सिंह पांगती ने 15 दिन के भीतर लेह लद्दाख स्थित 6400 मीटर ऊंची चोटी कांग यात्से पर सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराते हुए सीमांत का नाम रोशन किया है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अभियान शुरू किया गया। हेमराज ने लद्दाख की कांग यात्से चोटी के अलावा 6250 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से के साथ ही हिमाचल स्थित 6111 मीटर ऊंची माउंट युनाम चोटी फतह की है। वह प्रदेश के युवाओं के समूह हिमालयन शेफर्ड के सदस्य होने के साथ ही प्रसिद्ध पर्वतारोही, स्कियर और फोटोग्राफर हैं। उनकी इस उपलब्धि से मुनस्यारी में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!