बालक वर्ग में हेरिटेज एकेडमी-ए और बालिका वर्ग में टीसीजी स्कूल बनीं चैंपियन

Spread the love

कृष राणा और दीपिक नेगी को मिला बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार
काव्यांश और अनुष्का चुने गए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत गाड़ीघाट स्थित हेड हेरिटेज एकेडमी में आयोजित चौथे वार्षिक ब्रिग हेड मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार देर शाम को समापन हो गया है। बालक वर्ग में हेरिटेज एकेडमी-ए और बालिका वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की टीम चैंपियन बनी। बालक वर्ग में कृष राणा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और काव्यांश बरुआ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। वहीं, बालिका वर्ग में दीपिका नेगी बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और अनुष्का नेगी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
विद्यालय प्रांगण में खेली गई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. रूपमाला सिंह एवं निदेशक कुंवर अजय सिंह ने किया। बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कांवेंट ने हेरिटेज एकेडमी-बी को 27-13, टीसीजी ने सेंट मेरीज नजीबाबाद को 38-27, हेरिटेज एकेडमी-ए ने आरसीडी पब्लिक स्कूल को 38-17 और डीएवी ने एसजीआरआर को 34-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में हेरिटेज-ए ने टीसीजी को 37-19, दूसरे सेमीफाइनल में कांवेंट ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 24-18 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में हेरिटेज एकेडमी-ए ने कांवेंट स्कूल को 50-16 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हेरिटेज एकेडमी ने डीएवी को 28-6, टीसीजी ने कांवेंट स्कूल को 29-4, हेरिटेज एकेडमी ने आरपी पब्लिक स्कूल को 20-5, कांवेंट स्कूल ने एसजीआरआर को 28-2 और डीएवी पब्लिक स्कूल ने आरपी पब्लिक स्कूल को 17-9 अंकों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में टीसीजी ने डीएवी को 32-16, दूसरे सेमीफाइनल में हेरिटेज एकेडमी ने कांवेंट स्कूल को 30-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टीसीजी पब्लिक स्कूल ने हेरिटेज एकेडमी को 24-16 से हराकर चैंपियनशिप जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *