जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल मे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हेड हेरिटेज एकेडमी के चार विद्यार्थियों ने स्वर्ण व कास्य पदक जीते।
आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। हेड हेरिटेज एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. रूपमाला सिंह व निर्देशक कुंवर अजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के छात्र नवनीत सिंह, आभास बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आदर्श बिष्ट व लक्षित चौधरी ने कांस्य पदक जीता है। बताया कि कुछ दिन पूर्व बीएससी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता नार्थ जोन सीएम कांवेंट स्कूल संगरूर पंजाब में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भी विद्यालय के नवनीत सिंह, आभास बिष्ट व लक्षित चौधरी ने रजत पदक जीता।