दून अस्पताल में होली पर हाई अलर्ट, एमएस ने परखी तैयारियां

Spread the love

देहरादून। होली पर हुड़दंग और हादसों की आशंका पर दून अस्पताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां पर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है, स्टाफ को सतर्क किया गया है। मंगलवार सुबह दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने इमरजेंसी का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में सर्जरी, ऑर्थो, ईएनटी, आई, स्किन और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 24 घंटे रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर तैनात रहेंगे। बुधवार को घायलों की ज्यादा संख्या आने की आशंका के चलते एक शिफ्ट में ईएमओ भी दो रखने को निर्देशित किया है। उधर, कोरोनेशन अस्पताल के पीएमएस डॉ. मनु जैन ने भी इमरजेंसी स्टाफ को पूरी तैयारी रखने को निर्देशित किया है। संबंधित विशेषज्ञों को ऑन कॉल अलर्ट पर रहने की हिदायत दी गई है। प्रेमनगर और रायपुर अस्पताल में भी इमराजेंसी सेवाओं को मजबूत किया है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। त्योहार के मद्देनजर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की रूटीन छुट्टियां नहीं होंगी, केवल विशेष परिस्थिति में ही आकस्मिक छुट्टी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *