उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने वालों की होगी कोरोना जांच

Spread the love

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने के लिए अब सभी को कोरोना जांच से गुजरना होगा। गलाती से आगे बिना सैपलिंग के किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। भारत चीन सीमा से सटे दारमा व व्यास घाटी के गांवों के लिए लोग इस समय माइग्रेशन पर जा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटक भी ओम पर्वत के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए आए दिन जाते रहते हैं। प्रशासन ने उच्च हिमालयी गांवों को कोरोना से बचाने के लिए गलाती में सभी की अनिवार्य सैंपलिंग करने का फैसला लिया है। इसके लिए गलाती में बैरियर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि इस काम में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसे पूरी गंभीरता से करें।जिससे हिमालयी गांवों को कोरोना के कहर से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *