जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विवि में दैनिक, नियत वेतन में कार्यरत 148 कार्मिको के प्रकरण के निस्तारण को लेकर उच्च न्यायालय नैनिताल के आदेशों के पालन में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया।
इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोड़ी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि गढ़वाल विवि में दैनिक/नियत वेतन पर कार्यरत 148 कार्मिको को उच्च न्यायालय नैनिताल द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में न्यूनतम वेतन एवं समय-समय पर महंगाई भत्ता आहरित मामले पर उच्च न्यायालय में योजित वाद में परित आदेशों के क्रम में गढ़वाल विवि कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश ने उक्त प्रकरण के निस्तारण के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में यूसिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एनएस पंवार को अध्यक्ष, विवि अनुदान आयोग नई दिल्ली के उप-निदेशक वित्त एवं सम्प्रेक्षा विभाग से सेवानिवृत्त रमेश चंद्र भट्ट, दिल्ली विवि के आंतरिक सम्प्रेक्षा अधिकारी एवं संयुक्त कुलसचिव से सेवानिवृत्त टी वेंगादेशन, दिल्ली विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रशांत कुमार, विधिक सहायक कुलसचिव को सदस्य नियुक्त किया गया है। जबकि सहायक कुलसचिव कुलपति सचिवालय को सदस्य सचिव बनाया गया है। बताया कि जल्द समिति से यथा शीघ्र बैठक आहूत कर रिपोर्ट देने को कहा है।