मुर्शिदाबाद में हाई वोल्टेज ड्रामा : टीएमसी के बागी विधायक हुमायूं के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया; बॉडीगार्ड को पीटने का आरोप

Spread the love

मुर्शिदाबाद , तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) के बागी विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। रविवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम ने विधायक के घर को घेर लिया। भारी हंगामे के बीच शक्तिनगर पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ ÓरॉबिनÓ को हिरासत में ले लिया है। रॉबिन पर अपने पिता के बॉडीगार्ड (पुलिस कांस्टेबल) के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और विधायक ने पुलिस को चेतावनी दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है। हुमायूं कबीर के पीएसओ (क्कस्ह्र) कांस्टेबल जुम्मा खान ने शक्तिपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, जब कांस्टेबल ने घर जाने के लिए विधायक से छुट्टी मांगी, तो वे नाराज हो गए। उस वक्त हुमायूं कबीर अपने शक्तिपुर स्थित घर के ग्राउंड फ्लोर ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। आरोप है कि छुट्टी को लेकर शुरू हुई बहस के दौरान पहले कांस्टेबल को थप्पड़ मारा गया और जब उसने विरोध किया, तो विधायक के बेटे रॉबिन ने सबके सामने उसकी पिटाई कर दी। घायल कांस्टेबल ने तुरंत थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज हुमायूं कबीर ने प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने उनके घर के आसपास कोई भी गलत हरकत की या ज्यादती की, तो वह बहरामपुर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस (स्क्क ह्रद्घद्घद्बष्द्ग) का घेराव करेंगे। हुमायूं ने अपने बचाव में कहा कि कांस्टेबल ने ही उनके साथ बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा,सिक्योरिटी गार्ड मेरे ऑफिस में जबरन घुसा और मुझे पीटने की कोशिश की। मेरे पास सीसीटीवी फुटेज है और जरूरत पड़ने पर मैं सबूत पेश करूँगा। वहीं, पुलिस ने विधायक के घर और ऑफिस से सीसीटीवी फुटेज दो पेन ड्राइव में जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है।
इस घटना ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हुमायूं कबीर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मी पर हाथ उठाया था। उन्होंने कहा,अगर कोई पुलिस पर हाथ उठाएगा, तो कानून अपना काम करेगा। गौरतलब है कि हुमायूं कबीर टीएमसी से बगावत करके अपनी नई पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टीÓ बना चुके हैं, लेकिन उनका बेटा गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन अभी भी तृणमूल कांग्रेस में है और बेलडांगा-2 पंचायत समिति का कार्यकारी अधिकारी है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *