उच्च शिक्षा निदेशक शर्मा ने किया पिथौरागढ़ महाविद्यालय का दौरा

Spread the love

पिथौरागढ़। उच्च शिक्षा निदेशक ड़संदीप कुमार शर्मा ने एलएसएम महाविद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा। शनिवार को पिथौरागढ़ महाविद्यालय पहुंचकर शिक्षण व खेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पाण्डेय ने छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बीबीए विभाग के खिलाफ पत्र दिया। कहा कि प्रेक्टिकल व वायवा में फेल करने की छात्र-छात्राओं को धमकी दी जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने उच्च शिक्षा निदेशक को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ड़हेम चंद्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान प्राचार्य अशोक नेगी, खेल विभाग प्रभारी प्रो़पुष्कर सिंह बिष्ट, ड़प्रेमलता पंत, ड़सरोज वर्मा, ड़विपिन पाठक, हरीश महर, योगेश भट्ट सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *