11 सालों में मोदी सरकार से हिमाचल को मिले 54,662 करोड़ : अनुराग सिंह ठाकुर

Spread the love

शिमला , पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में हिमालयी राज्यों से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल प्रदेश को पिछले 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार से 54,662 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिली है व विकसित भारत महायज्ञ में सिफ़र् हिमाचल नहीं बल्कि समस्त हिमालयी राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारत की विकास यात्रा को एक नई गति देने व विश्वपटल पर एक नये भारत की छवि निर्माण का काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और हम इस संकल्प की दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।विकसित भारत के इस महायज्ञ में हिमालय के राज्यों की बड़ी भूमिका होने वाले है जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। हिमालय की बात वही समझ सकता है, हिमालय की बात वही कर रखा है जिसने हिमालय को समझा हो, जिसने हिमालय के दिव्यता औरआध्यात्मिकता का अनुभव किया हो। आज की तारीख में भारतीय राजनीति में जिस व्यक्ति ने हिमालय में आत्म प्रयोग किया और हिमालय को समझा वह और कोई नहीं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *