हिमाचल प्रदेश के बीजेपी उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा, नवगठित भाजपा चुनाव पैनल की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार शाम पहली बार बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अन्य लोग शामिल हुए। पार्टी ने हाल ही में नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति (ब्म्ब्) में कई नए चेहरों को लाया था, जबकि मध्घ्य प्रदेश के मुख्घ्यमंत्री शिवराज चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई चेहरों को चुनाव समिति से हटा दिया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता बैठक में अधिकांश सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दे सकते हैं। राज्य विधानसभा में 68 सीटें हैं। सीईसी में अब 15 सदस्य हैं। इसमें बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सत्यनारायण जटिया और सुधा यादव जैसे नए सदस्य हैं। पहाड़ी राज्य के भाजपा कोर ग्रुप ने सोमवार को संभावितों की सूची को कम करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया था। इस बारे में ग्रुप ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी इस बात पर चर्चा की।
भाजपा हिमाचल प्रदेश में मौजूदा समय में सत्ता में है। सत्घ्ता में रहने वाली पार्टी के चुनाव हारने के ट्रेंड को तोड़ने के लिए ओवरटाइम काम कर रही है। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों पर उनकी राय का आकलन करने के लिए राज्य भर में अपने पदाधिकारियों के बीच मतपत्रों के माध्यम से एक आंतरिक मतदान भी किया गया। हिमाचल प्रदेश में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। यहां सिर्फ एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *