विकासनगर()। क्वानू-मीनस मार्ग पर मंगलवार सुबह सुदोई खड्ड के पास हिमाचल रोडवेज की बस सड़क से पचास मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपजिला चिकित्सालय विकासनगर, ग्राफिक एरा और लेहमन और पांवटा में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई रही है। छोटे वाहन को साइड देते समय सड़क का पुश्ता टूटने से यह हादसा हुआ।