श्रीनगर गढ़वाल : उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से 8 से 12 मार्च तक हिमाद्री नाट्य समारोह आयोजित किया जाएगा। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के प्रेक्षागृह में होने वाले नाट्य समारोह के आयोजन की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। विभाग के उप निदेशक डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि 8 मार्च को खिड़की, नौ मार्च को सिरफिरों का घर, 10 मार्च को लोक माता अहिल्याबाई, 11 मार्च को माउस ट्रैप व 12 मार्च को सतनाम वाहेगुरू नाटकों का मंचन होगा। नाट्य समारोह में नामी कलाकार पहुंचेंगे। (एजेंसी)