नवयुग में हिमालयन अकेडमी का हुआ शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांग में हिमालयन अकेडमी का शुभारंभ किया गया है। इससे विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना से किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य नीलम नेगी विद्यालय के संस्थापक हुकुम सिंह नेगी ने अकादमी का शुभारंभ किया। द हिमालयन अकेडमी के मुख्य कोच अभिषेक घिल्डियाल व कबड्डी कोच विवेकानन्द व ताइकवाण्डो कोच चारू संगम ने छात्र-छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया। मुख्य कोच अभिषेक घिल्डियाल ने छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में संघर्ष करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी दी। कहा कि कई खिलाड़ी जो आज मुख्य फलक पर पहुंचे हैं उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। द हिमालयन अकेडमी में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप में कबड्डी, ताइकवाण्डो, बॉलीवॉल, बास्केट बॉल एवं बेडमिंटन हैं। विद्यालय प्रधानाचार्या नीलम नेगी व विद्यालय संस्थापक हुकम सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को नये शैक्षिक सत्र हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक दिनेश चन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *