राइका पुरियाडांग की पीटीए अध्यक्ष बनीं हिमानी भंडारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग की वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी गठित कर ली गई। कार्यकारिणी में हिमानी भंडारी को अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में सर्वसहमति से हिमानी भंडारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (पदेन) प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल, सचिव क्रांति किशोर आर्य, कोषाध्यक्ष श्रीमती कविता देवी को चुना गया। जबकि रश्मि देवी, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, मालती देवी, सदस्य चुना गया। समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी व ग्राम प्रधान अशोक रावत को कार्यकरणी में सक्रिय सदस्य चुना गया। वहीं विद्यालय के संस्थापक पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी संरक्षक की भूमिका में यथावत रहेंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी भंडारी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि एक दिन सभी अभिभावक श्रमदान कर विद्यालय के आसपास की झाड़ियां काटने में सहयोग करें। उन्होंने सभी अभिभावकों से विद्यालय में बेहतर शैक्षिक मौहल और अनुशासन बनाने के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि हॉप टाइम में कोई भी छात्र-छात्रा विद्यालय से बाहर नहीं आएंगे। नियमों का पालन करवाने की नैतिक जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधक समिति की होगी। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी ने कमला नेहरू पुरुस्कार एवं मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति के पात्र छात्र-छात्राओं को चेक वितरित किये। छात्रवृति पाने वाले ऋषिका, कशिश, कंचन शाह, दिया, हर्षित, ऋषिका, साबर सिंह, शुभम रावत आदि छात्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *