हिमानी ने पास की समाजशास्त्र विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शनिवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा जारी नेट के परीक्षा परिणाम में हिमानी ने समाजशास्त्र विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा पास की। कोटद्वार शहर निवासी हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रेवत सिंह बिष्ट, माता देवेश्वरी देवी और अपनी समाजशास्त्र की प्रोफेसर डॉ तनु मित्तल को दिया।
हिमानी ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बी कॉम की परीक्षा पास की और समाजशास्त्र विषय में रुचि होने के कारण समाजशास्त्र विषय में एम ए में प्रवेश लिया। इसी बीच जेएनयू से एम ए समाजशास्त्र में प्रवेश लिया। स्नातकोत्तर की कक्षा की पढ़ाई के साथ साथ यूजीसी नेट की परीक्षा की तैयारी करती रही। बताया की आप कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी में लगी रही। हिमानी ने बताया कि महाविद्यालय कोटद्वार की प्रोफेसर डॉक्टर तनु मित्तल ने उन्हें समाज शास्त्र विषय की गहन जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *