हरिद्वार से रुद्रप्रयाग तक हिमगिरि बस सेवा शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग : छेनागाड़ क्षेत्र में आई आपदा के सात माह बाद हरिद्वार से रुद्रप्रयाग और रुद्रप्रयाग से बसुकेदार तक छेनागाड़ मोटर मार्ग पर हिमगिरि बस सेवा शुरू हो गई है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर देहरादून से विश्वनाथ सेवा भी पूर्व की भांति शुरू की जानी चाहिए। बीते वर्ष 28 व 29 अगस्त 2025 को बसुकेदार तहसील के छेनागाड़ क्षेत्र में आपदा आई थी और तब से इस सड़क की स्थिति ठीक न होने के कारण बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब हरिद्वार से हिमगिरि बस सेवा 5 बजे सुबह चलकर 2 बजे अगस्त्यमुनि और शाम 5 बजे छेनागाड़ से एक किलोमीटर पहले पाट्यूं बाजार पहुंचेगी। तलाजामण के प्रधान दीनानाथ, जोला बड़ेथ की प्रधान दीपा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी आदि ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *