बिग ब्रेकिंग

हिमस्खलन की चपेट मे आया नौसेना का पर्वतारोही दल, 10 पर्वतारोही लापता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान एवलांच आने से नौसेना के पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया। करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गया है। इस संबंध में कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि यह सूचना नेवी की एडवंचर विंग से उनके पास आज सुबह करीब 11 बजे आयी है। जिसमें उन्होंने निम के सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी है।
नौसेना के दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 नौ सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!