रक्तदान करने को आगे आए हिमवीर

Spread the love

चम्पावत। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी की पहल पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमवीरों ने 18 यूनिट रक्तदान किया।
आईटीबीपी के सेनानी बसंत कुमार नोगल के दिशा निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह ने र्केप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस दौरान चम्पावत से आई रक्तदान टीम ड़ राशि भटनागर, सीनियर पैथोलजिस्ट हेम बहुगुणा, मनोज मेहता और उमेद सिंह आईटीबीपी के डा़ अनिल कुमार आदि ने रक्त दान में सहयोग किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले हिमवीरों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप सेनानी संजय तिवारी, सहायक सेनानी सुख राज सिंह, मेजर अर्जुन सिंह, सूबेदार केशव, जगदीश प्रसाद और विजय पाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *