हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा

Spread the love

हिन्दी हिन्दुस्तान, हिन्दी हिन्दुस्तान, कह सके हम सब सीना तान
पल भर के लिए जरा सोचने हर भारतीय इंसान,
कि रखे पाये हम इसका कितना ध्यान
सिर्फ 14 सितंबर को ही न हो राष्ट्र भाषा का सम्मान
हर दिन हर पल करे हम हिन्दी बोलने वालों का सम्मान
सिर्फ 14 सितंबर को ही न हो हिन्दी बचाओं अभियान,
हिन्दी को अपमानित न करें भारतीय इंसान,
न समझे हिन्दी बोलने में अपमान
और न समझे अंग्रेजी बोलने में खुद को महान,
सिर्फ 14 सितंबर को ही ना दे भाषण हमारे नेता महान
न भूले अंग्रेजों ने ही बनाया था वर्षों पहले हमें गुलाम,
न करें अंग्रेजी भाषा को शत-शत प्रणाम
हम भारतीय इंसान जगाये अपना खोया हुआ स्वाभिमान
सब मिलकर करें प्रयत्न दिलाये अपनी मातृभाषा को अन्र्तराष्ट्रीय पहचान,
ताकि कह सकें हम सीना तान हिन्दी हिन्दुस्तान, हिन्दी हिन्दुस्तान
जय हिन्द

मालती पोखरियाल
शिक्षिका
श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *