कबड्डी में हिंडोलाखाल, आमणी रहे विजेता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जीआईसी महड़ जाली के खेल मैदान में न्याय पंचायत आमणी का खेल महाकुंभ आयोजित हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में हिंडोलाखाल की टीम ने प्रथम व जेपी अकादमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी में आमणी विजेता, जबकि हिंडोलाखाल उपविजेता रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बालकों की 5 हजार मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गोला फेंक प्रतियोगिता में चिंतपूरणी ने बाज़ी मारी। टीम स्पर्धाओं में बालिका वर्ग खो-खो में राजकीय इंटर कालेज महड़ जाल व बालक वर्ग खो-खो में राजकीय इंटर कालेज पलेठी डोब्लयों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि 2 जनवरी से विधानसभा स्तर के खेल महाकुंभ का आयोजन राजकीय इंटर कालेज किलकिलेश्वर, चौरास में किया जाएगा जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *