सीएम आवास कूच कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को रोका

Spread the love

देहरादून। सीएम आवास कूच कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीकड़कला में रोका। एमडीडीए सचिव के खिलाफ कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं की पुलिस से बैरेकेडिंग पर नोंकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। एक घंटा घरने के बाद घोषणा की यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। बुधवार को हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता बहल चौक के पास एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच शुरू किया। हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरेकेडिंग लगाकर कूच को रोका गया। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से खूब नोंकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरकेडिंग को धकेलकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने डंडों के बल पर सभी को रोका, इस दौरान खूब धक्का-मुक्की भी हुई। इससे खफा प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम है। जिला प्रशासन ने डालनवाला स्थित एमडीडीए कलोनी में अवैध रूप से संचालित मस्जिद परिसर को सील करने के आदेश दिए थे, लेकिन एमडीडीए सचिव ने आदेश को दरकिनार करके सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगा दी। तब से मंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। 27 से सितंबर से घर-घर जाकर साक्ष्यों के साथ पत्रक बांटे जाएंगे। देवभूमि रक्षा मंच के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक ष्ण सिंह बोरा, सह संयोजक मुकेश आनंद, सत्यवीर तोमर, संपर्क प्रमुख मार्तंड शंकर पंत, वीर सावरकर संगठन के प्रमुख कुलदीप स्वेडिया, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र डोभाल, देवभूमि सामाजिक एवं सांस्तिक जनविकास समिति, देवभूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *