धार्मिक स्थल निर्माण पर भड़र्के ंहदू संगठन

Spread the love

गाड़ीघाट वार्ड नंबर चार में चल रहा था निर्माण कार्य
मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गाड़ीघाट वार्ड नंबर चार में एक समुदाय की ओर से धार्मिक स्थल का निर्माण करवाए जाने पर हिंदू संगठन भड़क उठे। संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
मंगलवार सुबह हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को कुछ लोगों ने सूचना दी कि गाड़ीघाट खोह नदी के तट पर एक समुदाय की ओर से धार्मिक स्थल का निर्माण करवाया जा रहा है। सूचना के बाद निर्माणास्थल पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगने लगी। संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को देख निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी वहां से फरार हो गए। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंच गई थी। बजरंगदल के जिला संयोजक आशीष सतीजा ने बताया कि एक समुदाय के व्यक्ति की ओर से यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के बारे में प्रशासन को भी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। वहीं, निर्माण कार्य करवा रहे व्यक्ति का कहना है कि वह उक्त भूमि पर अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *