फैक्ट्री में नमाज पढ़े जाने पर भड़के हिंदू संगठन

Spread the love

जशोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री के बाहर किया प्रदर्शन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में एक समुदाय के लोगों की ओर से नमाज पढ़े जाने पर हिंदू संगठन भड़क उठे। सदस्यों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि फैक्ट्री में बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर नमाज पढ़ी जा रही है। प्रशासन को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।
मंगलवार को भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, अभाविप सहित अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य जशोधरपुर स्थित फैक्ट्री के समीप पहुंचे। सदस्यों ने फैक्ट्री के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग उठाई। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जितेन्द्र बेबनी ने बताया कि पिछले एक माह से फैक्ट्री में नमाज पढ़े जाने की सूचना मिल रही है। बताया कि फैक्ट्री में बाहर के लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ी जा रही है। पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में संगठनों ने पुलिस को भी तहरीर दी। इस मौके पर भाजपा नेता राजगौरव नौटियाल, विहिप जिला अध्यक्ष दीपक गौड़, सह जिला मंत्री सचिन नेगी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरव नौडियाल, पार्षद मनीष भट्ट, मंजुल डबराल, अजय कुमार, दिनेश शर्मा, अंकित नेगी, आशु सतीज, मनोज शाह, हर्ष भाटिया, अभिषेक नेगी, राजीव डबराल, मोहित कंडवाल, मनीष काला, अनिल गौड़, बीरेंद्र मनराल, सुरेन्द्र भट्ट, शानू ध्यानी, मीना अग्रवाल, शांति गुसाईं, रेखा रावत, कुलदीप रावत, विपिन सजवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *