हिंदू युवा वाहिनी ने किया पठान फिल्म का विरोध

Spread the love

पुलिस की तैनाती के बाद थिएटर में लगाई गई पठान फिल्म
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिंदू युवा वाहिनी ने पठान फिल्म का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने तड़ियाल चौक स्थित मॉल में पहुंचकर फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मॉल में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बुधवार सुबह से ही माल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। फिल्म लगने की सूचना मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के नेता राजेश जदली व दीपक बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकत्र्ता विरोध करने के लिए पहुंचे। लेकिन, पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चल सकी। इस दौरान कार्यत्र्ताओं ने फिल्म को नहीं चलाने के लिए थिएटर स्वामी चंद्र प्रकाश खंतवाल से भी वार्ता की। लेकिन, थिएटर स्वामी ने हिंदू युवा वाहिनी को फिल्म चलाने या न चलाने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। इसके उपरांत कार्यकत्र्ता माल के बाहर फिल्म के विरोध में नारेबाजी कर वापस लौट गए। सदस्यों ने कहा कि उनका फिल्म के खिलाफ बहिष्कार का अभियान जारी रहेगा। आमजन से फिल्म न देखने की अपील की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *