हिंदवान बने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरिराज किशोर हिंदवान को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने बताया कि संगठन की ओर से पूरे प्रदेश में छह प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी बिमला सांगुडी, डॉ.केदार पलडिया, कमल रतूड़ी, हिम्मत सिंह बिष्ट, गिरिराज किशोर हिंदवान व महेंद्र लुठी को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *