रोहतांग दर्रा दौड में हितेश को दूसरे बार टफमैन का खिताब

Spread the love

चमोली। 13000 फीट की ऊंचाई पर 80 किलोमीटर रोहतांग दर्रा दौड़ 13 घंटे में पार कर पिंडर घाटी के हितेश कुनियाल ने लगातार दूसरी बार टफमैन का खिताब हासिल किया है। जिस पर पिण्डर घाटी में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हितेश ने खिताब हासिल कर पिण्डर घाटी का मान बढ़ाया है। विकासखंड देवाल के दूरस्थ गांव देवस्थली के 30 वर्षीय युवक हितेश कुनियाल ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया। अल्ट्रा रनर हितेश ने 19 जून को मनाली से रोहतांग दर्रा जोकि 13000 फीट की ऊंचाई पर है, रात 10 बजे शुरू हुई दौड़ में सफलता पूर्वक पार किया। दौड़ मनाली के मल रोड से शुरू हुई और प्रतिभागियों को रात के घने अंधेरे में और ठिठुरती हुई ठंड में 50 किलोमीटर रोहतांग दर्रे की चढ़ाई पर दौड़कर जाना था, उसके बाद रोहतांग दर्रे से 30 किलोमीटर नीचे दौड़कर आना था जहां यह दौड़ समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *