हाईवे का पुश्ता टूटने से कार मलबे में दबी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अभी बरसात पूरी तरह शुरू नहीं हुई कि नगर में पुश्ता टूटने का क्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यालय में बदरीनाथ हाईवे पर इंटर कॉलेज सड़क के समीप भाणाधार की ओर हाईवे का पुश्ता टूटने से एक कार मलबे में दब गई। यह कार सड़क पर खड़ी थी और पुश्ता टूटते ही खाई में गिर गई।बरसात से पहले ही एनएच की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। सुबह से हो रही झमाझम बारिश के चलते नगर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जबकि कई आवासीय और दुकानों में सड़क का पानी जमा हो रहा है। दोपहर बाद इंटर कॉलेज की सड़क के समीप हाईवे पर अचानक पुश्ता टूट गया है और यहां खड़ी एक कार भी खाई में गिर गई। आसपास के लोग यदि घटनास्थल के करीब होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासी सुनीत चौधरी ने कहा कि एनएच की लापरवाही की पोल बरसात से पहले की खुल गई है। बीएस राणा, प्रदीप चौधरी, संजय भट्ट, अशोक चौधरी ने कहा कि हाईवे पर लापरवाही के चलते लोगों के आवासीय भवन और दुकानों में हाईवे का पानी आ रहा है। जबकि नगर में कई जगहों पर पहाड़ी टूटने का खतरा बना है। सड़क चौड़ीकरण के चलते स्थानीय जनता को परेशानी में डाल दिया गया है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *