7 को होगा हॉकी टीम का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 से 11 नवम्बर तक महाराणा प्रताप स्पोटर््स कॉलेज देहरादून में अंडर-19 बालक वर्र्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल की हॉकी टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। आगामी 7 नवंबर को प्रात: 11 बजे स्व. शशिधर भट्ट स्पोटर््स स्टेडियम कोटद्वार में टीम का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *