हर घर पर लहराएं तिरंगा: सतपाल महाराज

Spread the love

पर्यटन मंत्री ने तिरंगा साइकिल यात्रा को किया रवाना
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस दौरान आमजन से अपने घरों में अवश्य तिरंगा लगाने की अपील की।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश हित में कार्य करना चाहिए। महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जजबे को को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई दी । साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया। उन्होने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *