चम्पावत में बैठकी होली की धूम मची

Spread the love

 

 

चम्पावत। चम्पावत में बैठकी होली की धूम मची। कलाकारों ने देर रात तक होली का गायन किया। बैठकी होली में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। शनिवार रात कलश संगीत कला समिति ने भैरवा में रेनू पंत के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया। होली की शुरुआत गंधर्व गिरी ने लचक लचक चलत मोहऩ.़ से की। दिनेश बिष्ट ने मैं नंद गांव बरसाने गई थी़.़ होली पेश की। हिमेश कलखुड़िया ने सैंया हम ही संग खेलो होरी़.़क़का गायन किया। शांति जोशी ने पिया ऐसी रंग दो मोरी चुनरिया़.़ होली पेश की। मानस पंत ने श्याम संग खेले सब मिल होरी़.़ और तुलसी दत्त जोशी ने जाय कहो कोई सैंया से हमारे़.़ होली पेश कर समां बांध दिया। तबले में संगत आशुतोष भट्ट, आयुष भट्ट, गिरीश पंत ने दी। बैठकी होली में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ड़डीडी जोशी, प्रकाश पांडेय, प्रेम बल्लभ भट्ट, उमापति जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *