धूमधाम से मनाई होली, जमकर उड़े रंग और गुलाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रंग गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर में हर ओर होली की धूम बनी हुई थी। बच्चे, बूढ़े, जवान सब होली के उत्साह में डूबे हुए थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़ शहर में होली शांति पूर्वक मनाया गया।
बुधवार को कोटद्वार को आसपास के क्षेत्र में होली का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे पर रंग लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। होली को लेकर सुबह से लोगों में उत्साह बना हुआ था। लोग टोली बनाकर घर-घर से निकले और होली का पर्व मनाया। महिलाएं व युवाओं ने घर-घर जाकर लोगों को होली की बधाईयां दी। हर गली-मोहल्ले में अबीर व गुलाल उड़ता हुआ दिखाई दिया। कई मोहल्लों लोग होली के गीतों पर झूमते हुए नजर आए। होली को लेकर सबसे अधिक उत्साह बच्चों व युवाओं में बना हुआ था। हालांकि, कुछ स्थानों पर छुटपुट घटनाएं भी दिखने को मिली। कौड़िया, शिवपुर सहित कुछ क्षेत्रों में होली के दौरान युवाओं में कहासुनी और हाथापाई भी हुई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को शांत करवाया। शांति व्यवस्था को देखने को लिए क्षेत्र में पुलिस भी सड़कों पर गश्त कर रही थी। वहीं, कंडारी कॉलोनी स्थित मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। लोगों ने होली के गीत गाते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *