श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर, देवप्रयाग व नगर क्षेत्र में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने टोलियों में घर-घर जाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान होल्यारों की टीमों को गुजिया भी दी गई। प्रगति विहार में रावत स्कूल ड्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूसरी ओर देवप्रयाग व कीर्तिनगर में भी होल्यारों की टीमें घर-घर पहुंचीं। यहां संगम तट से लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों तक पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। कीर्तिनगर में ढोल-दमाऊं की थाप और होली के गीतों के बीच लोगों ने रंगोत्सव मनाया। श्रीनगर में होल्यारों की टीमों में अजब सिंह रावत, गणेश भट्ट, देवेंद्र मणि मिश्रा, आरएसएस के जिला प्रचारक नरेश, हिमांशु अग्रवाल, संजय गुप्ता, प्रीति बडोनी, रेखा रावत, मोनिका कंडारी, सीमा भंडारी, डॉ. अजय गोयल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)