धूमधाम से मनाई होली, बताया आध्यात्मिक रहस्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से होली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाईयां दी। साथ ही सदस्यों ने लोगों को होली के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया।
नजीबाबाद रोड स्थित केंद्र में आयोजित महोत्सव में कलालघाटी, लालपानी, मोटाढांग, जीवानंदपुर, दुगड्डा, तेलीपड़ाव के लोगों ने भाग लिया। सेवा केंद्र की संचालिका वीके ज्योति ने लोगों को होली के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया। सदस्यों ने कहा कि होली एक भाई-चारे का पर्व है। होली के यह रंग हमें कई संदेश देते हैं। हमें अपने जीवन को भी रंग-बिरंगा बनाना चाहिए। हमारा जीवन खुशहाल हो इसके लिए हमें अध्यात्म को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सदस्यों ने अभिभावकों को भी अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं से अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण की भी अपील की गई।
फोटो: 04
कैप्शन: होली कार्यक्रम में भाग लेते लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *